![]() |
| ihelpstudent.in |
Naat Lyrics in Hindi
गम ए फुरकत सताता है तो नैना रोने लगते हैं
मदीना याद आता है तो नैना रोने लगते हैं।
बहुत मजबूर हूं आक़ा बुलालो अब मदीने में
कोई तैयबा को जाता है तो नैना रोने लगते हैं।
मदीने की जुदाई ने मुझे पागल बना डाला
कोई जब जब हंसाता है तो नैना रोने लगते हैं।
मेरे सरकार जब भी ख्वाब में तशरीफ लाते से हैं
कोई उस दम जगाता है तो नैना रोने लगते हैं।
कभी जब कर्बला की याद में मैं खोया रहता हूं
कोई पानी पिलाता है तो नैना रोने लगते हैं।
कभी वालियों के दर पे दिल झुकाने को मैं जाता हूं
कोई फतवा लगता है तो नैना रोने लगते हैं।
गम ए सरकार में ऐ सैफ मेरी देखलें हालत
हंसी कोई उड़ाता है तो नैना रोने लगते हैं।
